उत्कृष्ट कार्य करने पर घुंघरू व्यापारी सम्मानित
जलेसर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को जनपद के एक जनपद एक उत्पाद के तहत उत्कृष्ट योगदान के लिए घुंघरू व्यापारी आदित्य मित्तल को अलंकरण एवं प्रसंस्ती पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर नगर वासियों ने शासन और प्रशासन को बधाई दी
घुंघरू व्यापारी आदित्य मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा घुंघरू घंटी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जो पटल पर अति शीघ्र आने वाली हैं जिसके चलते घुंघरू घंटी उद्योग को पंख लगेंगे जिसमें गैस पाइपलाइन योजना प्रमुख है।
सनद रहे कि कार्यक्रम के दौरान कोतवाली पर तैनात अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया था।
सम्मान समारोह के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड जिलाधिकारी प्रेम निरंजन सिंह पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह मुख्य विकास सरकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा के साथ-साथ अन्य समाज सेवी एवं व्यापारी प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.