दिखाई प्रतिभा,निष्प्रयोज सामग्री से बनाये आकर्षक मॉडल
एटा - वेस्ट मैटिरियल, हैंडी क्राफ्ट एंड ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने जहां निष्प्रयोजक सामग्री से आकर्षक मॉडल सजाकर प्रस्तुत किया वहीं तूलिका के माध्यम से अपनी भावनाओं को चित्रकला प्रतियोगिता में कागज पर उकेरा। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग डॉ डा रेनू गौड़,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रमोद गुप्ता,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ नागेंद्र नारायण मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत प्रजापति द्वारा किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग वर्ग में कहानी चित्रण, मेरा पसंदीदा कार्टून, बिना मोबाइल फोन पार्क में एक दिन,मेरा पसंदीदा त्यौहार, पोस्टिक आहार जीवन साकार, प्रधानमंत्री मोदी के सपनो का भारत, पोलिथिन को न कहें आदि विषय शामिल रहे। इस मध्य चंद्र प्रभा देवी मेमोरियल अवार्ड रामपाल भारती इंटर कॉलेज के ओम यादव और आकांक्षा दुबे को दिया गया। करुणा सिंह मेमोरियल अवार्ड में दस हजार रुपए तथा एक साल की फीस सेंट मेरीज हाईस्कूल की छात्रा नीतू कुशवाह को प्रदान की गयी। छात्रों ने वेस्ट मटेरियल हैंडीक्राफ्ट में जगन्नाथ की मूर्ती, ट्रैक्टर, फ्लावर पोट, टैंक, कचड़ा से एनर्जी बनाने का प्लांट आदि बनाये। सिस्टर लीबीया अवार्ड से गार्गी यादव प्रथम, शैरोन द्वितीय और शिवांग यादव तृतीय स्थान पर पुरुस्कृत किये गए। आयोजन में एमजी कान्वेंट,सेंट मेरीज हाईस्कूल, सेंट पॉल सीनियर सेकिंडरी स्कूल, असीसी कान्वेंट स्कूल,राम बाल भारती इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज जैथरा,जीजीआईसी आदि स्कूलों के 400 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका नीलम सिंह व नम्रता सिंह,सह संयोजिका मीनू जादौन,सरला,सोनल,कविता,सुजाता, बबिता ने सभी सहयोगियों तथा प्रतिभागियों का आभार जताया। निर्णायक मण्डल में वरिष्ठ शिक्षक यूपी सिंह,रोहित भदौरिया,इं गौरंगना सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में सुदेश गुप्ता,डॉ यशस्वी भानू सिंह,इं अरुण कुमार सिंह,इं भूप सिंह शर्मा,सिस्टर रानी,जोफीन, धान्या,थेरिस,जैनी,सुनील,गरिमा,डिम्पल,निर्मल पालीवाल,भारती यादव,मनोरमा पुंडीर, पूनम यादव,डॉ शैलेन्द्र जैन,डॉ रूपा जैन,सुरेन्द्र सिंह,सरोज कुमारी,दुष्यंत यादव,तृप्ति,गीता जादौन,राकेश भदौरिया,किशोर कुमार सिंह,जहानवी सिंह, शिवांगी सिंह,मधु सिंह,अखंड प्रताप सिंह,तेज प्रताप सिंह,मानव दीक्षित, शाहि, मोहसिन सहित बढ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन नीलम सिंह ने किया।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.