कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त - खचाखच भरे पंडाल में खाटू श्याम के गूंजते रहे जयकारे
एटा - राजकीय जिला औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव के पंडाल में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने समाँ बांध दिया। उनके द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।एटा महोत्सव के प्रदर्शनी पंडाल के मंच पर पहुंचे कन्हैया मित्तल ने लगभग एक घंटा 30 मिनट तक प्रस्तुति दी। एक के बाद दी कई शानदार प्रस्तुति दी। हारा हूं बाबा बस तेरा भरोसा है भजन पर करतल ध्वनियों के साथ श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक भक्ति में डूबे नजर आए। एटा महोत्सव का अब तक का सबसे ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय,एसडीम राजकुमार मौर्य,एसडीएम पीयूष रावत, तहसीलदार नीरज कुमार,सीओ सिटी राजेश सिँह,सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,सीओ अलीगंज नीतीश गर्ग,सीओ सकीट कृतिका सिंह,सीओ सदर संकल्प दीप,कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह,प्रदर्शनी प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह आवागढ़ इंस्पेक्टर अखिलेश दीक्षित,जैथरा थाना अध्यक्ष रितेश ठाकुर,मिरहची थानाध्यक्ष नीतू वर्मा,सकीट थानाध्यक्ष विदेश राठी समेत बड़ी संख्या में खाटू श्याम भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.