अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय पर टास्क फोर्स की अहम बैठक आयोजित हुए

जलेसर - तहसील क्षेत्र में बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 16 फरवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा। इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील मुख्यालय पर एसडीएम भावना विमल की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम भावना विमल ने कहा कि यह अभियान सीधे तौर पर बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि तहसील प्रशासन की ओर से हर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में वजन कम होना, उल्टी, दस्त, कमजोरी और भूख न लगने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इन्हीं समस्याओं से बचाव के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी विद्यालयों से अपील की कि वे छात्रों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंपों में दवा का वितरण किया जाएगा। दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली, जबकि 2 से  वर्ष से ऊपर के बच्चों को एक गोली दी जाएगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि दवा खाली पेट नहीं दी जाएगी और बच्चों को दवा अभिभावक या शिक्षक की निगरानी में ही खिलाई जाएगी। बैठक में डॉ.बृजेश कुमार, उषा देवी सहित सुनील कुमार, महेश चंद्र, नेत्रपाल सिंह, अजीत कुमार, गौरव कुमार,रविंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी विभागों ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर  - लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.