भाकियू भानू का विस्तार, शिव प्रताप सिंह सहित पूरी टीम को दिलाई गई सदस्यता
एटा : अवागढ़ में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया इस दौरान शिव प्रताप सिंह सहित उनकी पूरी टीम को भारतीय किसान यूनियन भानू की विधिवत सदस्यता दिलाई गई। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गईं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन के प्रति मजबूती का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व तहसील कार्यकारिणी सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे किसानों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
ये पदाधिकारी हुए नियुक्त
शिव प्रताप सिंह राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, हर्ष गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, इंद्र विक्रम रॉबिन राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ऋषिपाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव, अनिरुद्ध दुबे राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. कृष्ण गोपाल रावत , प्रदेश महासचिव हरिमोहन जिला महामंत्री एटा, जतिन ठाकुर नगर अध्यक्ष, आवागढ़, अर्जुन ठाकुर नगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, अश्वनी राठौर तहसील महामंत्री, टूंडला, शिव प्रताप सिंह ने पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं मंडल कार्यकारिणी तथा सभी कार्यकर्ताओं व सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि वे किसानों के हितों के लिए आजीवन निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते
रिपोर्टर - लखन यादव


No Previous Comments found.