राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक क्रीडा महोत्सव
एटा : लंबी कूद में प्रदीप ऊंची कूद में ईशांत ने मारी बाजी जलेसर के राजकीय स्नातकोत्तर में महाविद्यालय, जलेसर में “42 वे वार्षिक क्रीडा समारोह का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि विधायक संजीव कुमार दिवाकर ,विशिष्ट अतिथि प्रो0 डॉ वी0के0 चौधरी,प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय वृन्दावन मथुरा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0डॉ आर0 के0 गोस्वामी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि खेलों से छात्रों में प्रति स्पर्धा की भावना जागृत होती है खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए ताकि आपस में भाईचारा बना रहे खेलों से जहां शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है वही आपस में समन्वयता की भावना जागृत होती है वही वृंदावन के प्राचार्य बीके चौधरी ने छात्रों से आवाहन किया कि वह प्रतियोगिता में ईमानदारी और मेहनत से विजय प्राप्त करें और महाविद्यालय की ओर से प्रदेश और राष्ट्र की टीमों में प्रतिभाग करने का प्रयास करें। सर्वप्रथम छात्रों ने मार्च पास्ट कर ध्वज एवं अतिथियों को सलामी दी,तत्पश्चात मशाल प्रज्ज्वलित की गई।समारोह के अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) आर. के. गोस्वामी ने अपने उदबोधन में छात्रों को उत्साहित किया एवं खेल प्रतियोगिताओ में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। सर्वप्रथम सभी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ ली।
तत्पश्चात क्रीड़ा प्रभारी डॉ विजय सिंह चौधरी ने सभी प्रतियोगियों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई साथ ही अपने उदबोधन के द्वारा छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमार किंजल्क भारद्वाज एवं डॉ प्रणय छिब्बर ने कुशलतापूर्वक किया
महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की प्रतियोगिता, लम्बी कूद में प्रदीप कुमार एम0ए0 प्रथम वर्ष को प्रथम स्थान राज कुमार एम0ए0 प्रथम वर्ष को द्वितीय स्थान, एवं आशीष कुमार एम0ए0 प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।उंची कूद में ईशांत तिवारी बीए प्रथम वर्ष को प्रथम स्थान ,हर्ष सिसोदिया बीएससी प्रथम वर्ष को द्वितीय स्थान, तथा आदित्य शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान मिला।वहीँ छात्रा वर्ग में लंबी कूद में कु0 वर्षा बीए तृतीय वर्ष को प्रथम स्थान, कु0 शिवानी यादव बीए तृतीय वर्षको द्वितीय स्थान तथा कु0 शिवानी बीए प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान मिला।उँची कूद में नेहा कुमारी बी0ए0 द्वितीय वर्ष को प्रथम स्थान, वर्षा बी0ए0 प्रथम वर्ष को द्वितीय स्थान, दिव्या बी0ए0 द्वितीय वर्ष को तृतीय स्थान मिला।वहीं 200 मी0 दौड़ मे शिवानी बी0ए0 तृतीय वर्ष को प्रथम स्थान, वर्षा बी0ए0 तृतीय वर्ष को द्वितीय, मुस्कान बी0ए0 प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान मिला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, डॉ विनोद त्यागी,डॉ० ओमकार सिंह, डॉ० राहुल भारद्वाज, डॉ० दिनेश कुमार, श्री गिरीेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह कान्हा वार्ष्णेय प्रदीप कुमार, अजय प्रताप एवं राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.