अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन यादव समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा!

एटा - फिल्म यादव जी की लव स्टोरी  को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विवाद गहराता जा रहा है। यादव समाज के संगठनों ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी जाति और सामाजिक पहचान को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर कई जिलों में प्रदर्शन, रैली और धरना कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही एटा जिले के जलेसर में यादव समाज ने प्रदर्शन किया है!  प्रदर्शनकारियों ने जलेसर एसडीएम भावना विमल को  ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म पर तत्काल रोक लगाने, आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यादव समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कुछ स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीएम भावना विमल ने ज्ञापन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यादव समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं फिल्म से जुड़े पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। एसडीएम को ज्ञापन देने के दौरान जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, सत्येंद्र यादव, अवनीश यादव, अनिल कुमार यादव, विकास यादव, पवन यादव,  सुनील यादव, लोकेश यादव, संजय यादव, मंगलेश यादव, गणेश यादव, राजकुमार यादव, सैकड़ो यादव समाज के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे! 

 

रिपोर्टर  - लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.