मेगा विधिक सेवा शिविर का भव्य आयोजन,जिला जज व डीएम ने किया शुभारंभ
एटा - जनपद के जनेश्वर मिश्र हाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को मेगा वृहद विधिक सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ जिला जज दिनेश चंद्र तथा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठा सकें। जिला जज दिनेश चंद्र ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण जो व्यक्ति अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर पाते हैं,वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जेलों में निरुद्ध बंदियों को भी विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस मेगा शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। हाल को आकर्षक रंगोली से सजाया गया था तथा स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया शिविर में कृषि,पशुपालन,दिव्यांगजन सशक्तिकरण, राजस्व,न्याय,ग्राम्य विकास,शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रही। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा,विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा,उपजिलाधिकारी विपिन मोरल, सीओ सिटी कृतिका सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.