जलेसर में स्वच्छता मिशन पर सवाल, नगला गडरिया में जलभराव से ग्रामीण परेशान

एटा - जनपद के जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला गडरिया ग्राम में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। सड़क पर भरे गंदे पानी,कीचड़ और कूड़े के अंबार से ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन के दावे गांव की जमीनी हकीकत के सामने फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है, जबकि बुजुर्ग और महिलाएं फिसलन भरी सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। अधिकारियों के पहुंचने पर जताया आक्रोश ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान जब नगला गडरिया गांव में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई और समस्या के समाधान में लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने एसडीएम भावना विमल को लिखित शिकायत सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर दबंगों का कब्जा है, जिसके कारण जलनिकासी बाधित हो रही है। उन्होंने तालाब को कब्जा मुक्त कराकर नालियों का निर्माण और सड़क की सफाई कराने की मांग की है। विकास यादव ने उठाई मांग गांव के विकास यादव ने सड़क की तत्काल सफाई, नालियों के निर्माण और पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने और आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.