ब्रेन बिट्स टेस्ट में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
एटा - अवागढ़ पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं मानसिक विकास को परखने के उद्देश्य से ब्रेन बिट्स टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में आसपास के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाहर से आए सभी विद्यार्थियों का स्कूल के मैनेजर डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटी बाबू, निदेशक सजल वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार द्वारा स्वागत किया गया। यह परीक्षा कक्षा-वार आयोजित की गई, जिससे सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त हुआ। अभिभावकों ने स्कूल द्वारा आयोजित इस परीक्षा की प्रशंसा की। अभिभावकों का कहना था कि इस प्रकार के टेस्ट बच्चों की वास्तविक प्रतिभा और क्षमता को समझने का एक बेहतर माध्यम हैं। इस अवसर पर पंकज यादव, भारती दीक्षित, कल्पना सिंह, शक्ति सिंह, पायल यादव, आस्था जैन, संतोष वार्ष्णेय, मनोज यादव, प्रवीन कुशवाह, धर्मेंद्र मिश्रा, सचिन यादव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्टर - लखन यादव


No Previous Comments found.