ताइक्वांडो में अवागढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा

एटा - जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप के तत्वावधान में दसवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन जेल रोड स्थित चंद्रास्वामी इंटर कॉलेज पर हुआ। प्रतियोगिता में जिले के तमाम स्कूलों की प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतियोगिता में अवागढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। ताइक्वांडो चैंपियनशिप का फीता काटकर शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश गांधी पूर्व पालिका अध्यक्ष, यादव समाज मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी बंटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में प्रेम पब्लिक स्कूल जलेसर, एसबीडी इंटरनेशनल स्कूलआवागढ़, सेम्फोर्ड स्कूल जलेसर, अवागढ़ पब्लिक स्कूल,दून पब्लिक स्कूल, नव्या पब्लिक स्कूल, सिटी कान्वेंट स्कूल, गंगा अकैडमी सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के अलग-अलग वर्ग में प्रदर्शन के दौरान सब जूनियर भार वर्ग में प्रथम स्थान अवागढ़ पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। दून पब्लिक स्कूल दूसरे तथा दयानंद पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इसी क्रम में कैडेट बाहर वर्ग में सिटी कान्वेंट स्कूल अवागढ़ प्रथम, नभ्या पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा एसवीडी इंटरनेशनल स्कूल अवागढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अपने ताइक्वांडो प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने उपस्थित दर्शकों को आकर्षित किया। अंत में विजेता टीम और खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज पाल सिंह, संरक्षक रामलाल कुशवाहा, गीता कुशवाहा द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव तथा मुख्य कोच कपिल देव, स्वास्तिक विश्वकर्मा, संजय सिंह, सलिल यादव, गौरव यादव, साहिल, बृजेश शीलेश, रणवीर सिंह यादव, महावीर सिंह, डॉ अवधेश यादव, डॉ संजय यादव, अवधेश यादव, सुरेंद्र शास्त्री आदि भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर  - लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.