मानदेय में वृद्धि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आभार भी जताया

एटा - प्रदेश सरकार द्वारा पहले शिक्षामित्र को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किए जाने और उसके बाद मानदेय में वृद्धि को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। यही नहीं संगठन के पदाधिकारी ने भाजपा विधायकों तथा जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन भी किया। संगठन के जिला संरक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के 147000 शिक्षामित्रों  के मानदेय को दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार करने एवं कैशलैस चिकित्सा जैसी सुविधाओं को प्रदान  करने से आर्थिक तंगी तथा मानसिक रूप से परेशानी झेल रहे शिक्षामित्रों को जरूर राहत मिलेगी। सभी शिक्षामित्र को सरकार के इस निर्णय से खुशी मिली है। सरकार के इस निर्णय के पीछे जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा है। इसी क्रम में शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के आवास पर पहुंचे।जहां उनका जाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जन्म प्रतिनिधियों ने इस दौरान कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। सरकार ने शिक्षामित्र की स्थिति को समझा और उन्हें दोहरी सौगात खोली के त्योहार से पहले दी है। इस दौरान उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक राजेश गुप्ता,जिलाध्यक्ष मनोज यादव  के अलावा महामंत्री हरिओम प्रजापति,कोषाध्यक्ष सुनील चौहान,उपाध्यक्ष एसके राजपूत,भूपेंद्र यादव,राजकुमार यादव,किशन शाक्य,ईश्वर देव,जितेंद्र कुमार,सुनहरी सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.