एक मंच पर आए संगठन, 26 को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर देंगे ज्ञापन

एटा - टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठन एक मंच पर आए हैं। रविवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ व उत्तरप्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक शहीद पार्क में हुई।राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर टेट अनिवार्यता के खिलाफ अध्यापक व अध्यापिकाओं ने वृहद ट्विटर अभियान चलाया तथा अधिक से अधिक शिक्षकों से अभियान में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने टेट अनिवार्यता के खिलाफ एक साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया। वक्ताओं द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर टेट अनिवार्यता के खिलाफ सभी अध्यापक व अध्यापिकाओ द्वारा 'एक्स 'अभियान चलाया गया। अब 23 ,24 व 25 फरवरी को सभी बाहों में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शित करेंगे। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करेंगें तथा वहाँ से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। यदि फिर भी टेट की अनिवार्यता को अध्यादेश लाकर समाप्त नहीं किया गया तो मार्च के मध्य में आर पार की लड़ाई का एलान करते हुए सभी  शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे।  बैठक में उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान,उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के  जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र बाबा व महिला जिलाध्यक्ष बबिता गुप्ता,जिलामंत्री नेम सिंह वर्मा, राजीव वर्मा, पुष्पेंद्र चौहान, नागेंद्र कुमार, संजय चौहान, मनीष दुवे, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुशील चौहान, कुशलेन्द्र पाल सिंह, आकाशदीप, कृष्ण गोपाल, राघवेंद्र चौहान, सुधीर राजपूत, ललित यादव, दीपेंद्र सिंह, योगेश, मुकेश चन्द्र, विनोद कश्यप, अरविंद कुमार, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर  - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.