यूपी में सीएम योगी के निर्देश पर गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण
जलेसर : यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर के अलग अलग जिलों में प्रशासन सतर्क हो गया इसी क्रम में एटा जिले में डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में जिले में घरेलू कुकिंग गैस की समयबद्ध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके तहत गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर अधिकारियों द्वारा लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जलेसर एसडीएम भावना विमल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस की उपलब्धता, उपभोक्ताओं द्वारा कराई गई ऑनलाइन रिफिल बुकिंग तथा उसके सापेक्ष किए जा रहे वितरण की स्थिति का गहनता से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि कहीं उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में अनावश्यक देरी तो नहीं हो रही है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता भी अपनी टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों पर पहुंचकर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस उपलब्ध हो सके।
एसडीएम भावना विमल ने बताया कि जलेसर तहसील क्षेत्र में घरेलू कुकिंग गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाह को निराधार बताते हुए लोगों से अपील की कि अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को उनकी रिफिल बुकिंग के आधार पर निर्धारित समय में गैस की डिलीवरी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, तहसीलदार संदीप सिंह ने भी अवागढ़ में एजेंसियों का निरीक्षण किया
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.