बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल तबाह, किसान परेशान
एटा - तहसील क्षेत्र के ग्राम नगवाई में अचानक हुई तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव निवासी किसान विनेश यादव के करीब आठ बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते पककर तैयार खड़ी फसल गिर गई, जिससे दानों के खराब होने और उत्पादन में भारी कमी की आशंका है। खेत में बिछी फसल को देखकर किसान काफी चिंतित और परेशान नजर आए किसान विनेश यादव ने बताया कि पूरी फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का सही आकलन कराया जाए और जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाए। अन्य किसानों ने भी प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.