चाट की दुकान पर छापा, तीन घरेलू सिलेंडर किये जप्त

अवागढ़ : नगर के मुख्य चौराहा आगरा रोड पर  स्थित चाट की दुकान पर एसडीएम जलेसर भावना विमल ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान उन्होंने मौके पर मिले तीन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कराए तथा अन्य विक्रेताओं को भी व्यावसायिक कार्यों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग न करने की हिदायत दी। उन्होंने गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। कार्यवाही के दौरान पूर्ति निरीक्षक प्रियम पांडेय, ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहे। छापेमार कार्यवाही के दौरान एक घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा था वहीं दो भरे हुए सिलेंडर भी मिले।एसडीएम भावना विमल ने चाट विक्रेता संदीप पुत्र सुनील सोलंकी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कार्यवाही से नगर में घरेलू सिलेंडर का उपयोग कर रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.