दिगंबर जैन महासभा द्वारा देश के शीर्ष धर्मप्रभावकों में हुआ अवागढ़ के बासु जैन का सम्मान
अवागढ़ : देश की राजधानी नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में जंतर-मंतर के पास संसद मार्ग पर 5 अप्रैल को आयोजित जैन जाति जनगणना जागृति अभियान एवं भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा द्वारा आयोजित जैन 'प्रेरणादायक युवा पुरस्कार' में देशभर से आए रचनाकारों के समारोह में जैन धर्म प्रभावना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले अवागढ़ के दीपक कुमार जैन के पुत्र बासु जैन को देश के शीर्ष धर्मप्रभावकों में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया।
बासु जैन पहले भी जैन आइकॉन अवॉर्ड और धर्मप्रभावक सम्मान, जैन युवा शक्ति अवार्ड जैसे जैन प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य श्री प्रज्ञ सागर जी महाराज का विशेष आशीर्वाद रहा।
समारोह में राज्यमंत्री गौरव रामदास अठावले, श्रीमति रक्षा खडसे खेल राज्य मंत्री भारत सरकार, मनोज तिवारी सांसद, तरुण चुंघ राज्य सभा सांसद, राधा मोहन अग्रवाल राज्य सभा सांसद, नीरज जैन राज्य सभा सांसद, डॉली जैन, शामिल रहे। नगर के हर्ष कुमार जैन, तरुण जैन, परमिल जैन सेठी, विनय जैन, ने बासु जैन के पुरस्कृत होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
रिपोर्टर : लखन यादव


No Previous Comments found.