अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एसडीएम भावना विमल ने किया व्यापक निरीक्षण

जलेसर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के सफल समापन के बाद जलेसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मतदेय स्थलों पर अंतिम मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। यह प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों  बीएलओ की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई गई।

एसडीएम भावना विमल ने इस महत्वपूर्ण कार्य के बाद क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता के नाम, पता या अन्य विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति तुरंत निर्धारित प्रपत्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते संशोधन कराया जा सके और मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम भावना विमल ने मतदाता सूची प्रकाशन के बाद सक्रियता दिखाते हुए सालवाहनपुर , जमो सहित ,दर्जनभर से अधिक गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर व्यवस्थाओं, सूची प्रदर्शन और अधिकारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।
इसके अतिरिक्त तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुनरीक्षण प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की। प्रशासन द्वारा इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.