जनता इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति-5 के तहत बनी मानव श्रृंखला
एटा अवागढ़ : कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव ने छात्राओं को 'सशक्त नारी-विकसित भारत' का संदेश दिया।
नारी सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब नारी सशक्त होगी तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
शिक्षकों ने निभाई जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई और नारी सशक्तिकरण के नारे लगाए। इस मौके पर प्रवक्ता विवेक दुबे, रणवीर सिंह परमार, डॉ. अमरेंद्र सिंह, सुधीर उपाध्याय, राम प्रकाश आर्य, दीपक जैन, आलोक आमोरिया समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की शपथ ली।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.