बाल मुकुंद अकादमी में हुई बैठक, जिले भर के पदाधिकारी रहे मौजूद
एटा - अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक रविवार को किला रोड स्थित बाल मुकुंद अकादमी में संपन्न हुई। राम खिलाड़ी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवागढ़ नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से राजा वार्ष्णेय को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवीन कार्यकारिणी का ऐलान
बैठक में संगठन विस्तार करते हुए कार्यकारिणी घोषित की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुभव जैन,उपाध्यक्ष सनी गुप्ता,प्रशांत जैन डैनी, विशाल वार्ष्णेय,नितिन जैन,महामंत्री प्रशांत गुप्ता,कोषाध्यक्ष प्रवीन गोयल, संगठन मंत्री अतुल वार्ष्णेय,कुलदीप वर्मा, सुभाष वार्ष्णेय,कान्हा गुप्ता,मंत्री प्रमोद गुप्ता,मोंटी वर्मा,शिवम वर्मा,लक्ष्मी नारायण गुप्ता, पंकज जैन और मीडिया प्रभारी निखिल गुप्ता,प्रतीक वार्ष्णेय, निखिल जैन को बनाया गया।
जिला व प्रांतीय पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता,प्रांतीय सचिव हरीश वार्ष्णेय,कोषाध्यक्ष जितेंद्र माहेश्वरी,राजेश वार्ष्णेय,रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू,हेतम पाल गुप्ता,राकेश जैन,प्रवेश गोयल,रमन वर्मा,शिव कुमार गुप्ता,विपिन जैन समेत जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजा वार्ष्णेय ने कहा कि संगठन को मजबूत कर वैश्य समाज के हितों के लिए काम किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने नई टीम को बधाई देते हुए समाज में एकजुटता पर जोर दिया।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.