सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एटा का प्रदेश में चौथा स्थान
एटा : मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अप्रैल माह की रैंकिंग में जनपद एटा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। जनपद की इस उपलब्धि से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। और ने इसे सभी विभागों के समन्वित प्रयास, सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम बताया है। लगातार समीक्षा का दिखा असर जिलाधिकारी द्वारा लगातार सीएम डैशबोर्ड से जुड़े विभागों की समीक्षा की जा रही थी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट की जाए तथा लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने भी विभागवार प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की सतत निगरानी और टीमवर्क का परिणाम रहा कि जनपद ने प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। आगे भी जारी रहेगा बेहतर प्रदर्शन डीएम अरविन्द सिंह ने कहा कि जनपद प्रशासन शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य कर रहा है। भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने और जनपद को शीर्ष रैंकिंग में शामिल रखने के लिए इसी प्रकार प्रयास जारी रहेंगे।
प्रशासनिक कार्यशैली की मिली सराहना एटा की चौथी रैंक यह साबित करती है कि जब अधिकारी फील्ड में उतरकर योजनाओं की निगरानी करते हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम स्वतः दिखाई देने लगते हैं।
रिपोर्टर : लखन


No Previous Comments found.