सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण बेहद जरूरी : डीएम

एटा : महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर, जिसे सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है, तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारी बनता जा रहा है। यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है, जो मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होता है। इसे लेकर  ने जनपद वासियों से जागरूक होकर एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है। टीकाकरण से होगा पूर्ण बचाव जिलाधिकारी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से पूरी तरह बचाया जा सकता है। दुनिया के 100 से अधिक देशों में यह टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है सुविधा उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मेडिकल कॉलेज में एचपीवी टीकाकरण निशुल्क उपलब्ध है। माता-पिता अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर के साथ संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर टीका लगवा सकते हैं। शत-प्रतिशत टीकाकरण का आह्वान जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण बेटियों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और समाज के अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि जनपद की सभी पात्र बेटियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। लोगों से अपील यदि आपके घर में 14 से 15 वर्ष आयु की बेटी है तो आज ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसकी रोकथाम संभव है।

रिपोर्टर : लखन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.