नगला राधे में 24 मई से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन

जलेसर : तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला राधे में 24 मई  से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा, जबकि कथा का समापन 30 मई को किया जाएगा। पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन 31 मई रविवार को संपन्न होगा। कथा व्यास के रूप में भागवत किंकर पं.  श्री सौनेंद्र कृष्ण शास्त्री वत्सल जी महाराज। श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे। कथा श्रवण का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर ग्राम नगला राधे सहित आसपास क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजक समस्त ग्रामवासी ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

रिपोर्टर : लखन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.