एसएसपी डॉ. इलामारन जी. ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
एटा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं प्रशासनिक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि कार्यालय व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यों में तेजी लाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
रिपोर्टर - लखन यादव


No Previous Comments found.