पीतल नगरी जलेसर में सेफ एक्सप्रेस की नई ब्रांच का उद्घाटन
जलेसर : पीतल उद्योग नगरी जलेसर में भारत की अग्रणी लॉजिस्टिक कंपनी सेफ एक्सप्रेस ने बुधवार को अपनी नई ब्रांच का उद्घाटन किया। ब्रांच खुलने से स्थानीय पीतल कारोबारियों को देशभर में माल भेजने में काफी सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट संजय राज मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर एरिया मैनेजर अविनाश तिवारी, ब्रांच हेड शैलेश बघेल समेत कंपनी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वाइस प्रेसिडेंट संजय राज ने बताया कि सेफ एक्सप्रेस के पूरे भारत में 344 एरिया ऑफिस हैं। कंपनी के 104 ट्रांस-शिपमेंट हब्स संचालित हैं। कंपनी का 6964 किलोमीटर का विस्तृत रूट नेटवर्क है। सेफ एक्सप्रेस एयर सर्विस भी उपलब्ध कराती है। कंपनी की 76 एयरपोर्ट कनेक्टिविटी है। वर्तमान में कंपनी की सर्विस देश के 31,275 पिन कोड पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जलेसर पीतल उद्योग का बड़ा केंद्र है। यहां से ब्रास उत्पाद देश के कोने कोने में भेजे जाते हैं। नई ब्रांच खुलने से स्थानीय व्यापारियों को अपने माल को सुरक्षित और समय पर भेजने में सहूलियत होगी। कंपनी तेज, भरोसेमंद और किफायती सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रांच हेड शैलेश बघेल ने बताया कि जलेसर ब्रांच से बुकिंग, पिकअप और डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। व्यापारियों की जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन भी दिए जाएंगे। स्थानीय पीतल कारोबारियों ने सेफ एक्सप्रेस की ब्रांच खुलने पर खुशी जताई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अब माल भेजने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। समय और लागत दोनों की बचत होगी।
रिपोर्टर : लखन

No Previous Comments found.