आकर्षक कलाकृतियां ने मोह लिया दर्शकों का मन
एटा - राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं अलंकार संगीत विद्यालय एटा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 20 दिवसीय कला प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। समापन पर कलावती सरस्वती शिशु मंदिर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान उनकी कलाकृतियों ने सभी को आकर्षित किया वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश में बेहतर प्रतिभा विकसित करने का प्रमाण दिया।
यहां बता दें कि राज्य पहली बार जिला मुख्यालय पर गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कल की विभिन्न विधाओं में पारंगत बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अलंकार संगीत विद्यालय पर किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न आयु वर्ग के नवोदित कलाकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कला शिविर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप मंत्र और सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। इस अवसर प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि प्रबंधक बीएल वर्मा और प्रधानाचार्य रजनीकांत दुबे कलावती सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा संजय शर्मा स्वतंत्र कलाकार,आरएसएस जिला कार्यवाह गिरीश जी, पूनम यादव सचिव नव उन्नति फाउंडेशन, योगेश सक्सैना एडवोकेट क्रिएटिव एजुकेशन एवं डेवलपमेंट सोसाइटी सहित अन्य दर्शकों द्वारा किया गया। सभी ने बच्चों की प्रतिभा और कलाकारी की प्रशंसा की।कार्यशाला प्रशिक्षक गार्गी उपाध्याय व गिरीश पाल ने बच्चों द्वारा विभिन्न विधाओं पर बनाई गई कलाकृतियों के संबंध में अवगत कराया गया। कलाकृतियों की प्रदर्शनी ने सभी को आकर्षित किया। अंत में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्रपाल सिंह चौहान,मंच संचालन संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री मयंक तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजिका कीर्ति सिंह परमार मंचीय कला विभाग संस्कार भारती, सहसंयोजक सूर्यकान्त परमार ने सभी का स्वागत कर आभार जताया।
इस अवसर पर कैलाश माथुर, संजीत सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रथम परमार, अवधेश राजपूत, दुर्गेश, पूजा राजपूत, विजय लक्ष्मी राजपूत, रवीश शाक्य, प्रियंका शाक्य, ललित बघेल सहित अन्य गणमान्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : लखन यादव
No Previous Comments found.