भामाशाह मंदिर पर गूंजे माता के जयकारे -धूमधाम से मनाया गया मूर्ति स्थापना समारोह, हुआ हवन यज्ञ और भंडारा
अवागढ़ : नगर के मोहल्ला तिवारियान स्थित प्राचीन भामाशाह माहौर वैश्य समाज शिव मंदिर पर मां दुर्गे भवानी की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ समारोह धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूजा अर्चना के साथ ही हवन यज्ञ का आयोजन हु। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा।
धार्मिक आयोजन के क्रम में सुबह आचार्य पंडित सूरज दुबे द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन शाम तक चला। कार्यक्रम में व्यवसाई संजय गुप्ता ,सनी गुप्ता सभासद,शैंकी गुप्ता, जानू गुप्ता ,मुन्ना लाल गुप्ता, चेयरमेंन महेश पाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, राम खिलाड़ी गुप्ता ,राकेश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता,रामवीर गुप्ता ,रवि गुप्ता, मुनेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशीष गुप्ता, कुलदीप गुप्ता ,प्रशांत गुप्ता ,केशव गुप्ता, निखिल गुप्ता , रश्मि गुप्ता, पिंकी गुप्ता , शालिनी गुप्ता, अलका गुप्ता, ओमवती गुप्ता सरोज गुप्ता, उषा गुप्ता, निशा गुप्ता के अलावा काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर : लखन यादव
No Previous Comments found.