बच्चों के स्वागत संग फिर से खुले स्कूल

एटा - बेसिक शिक्षा के प्राइमरी तथा जूनियर स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश बधाई जाने के बाद एक बार फिर खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही बच्चे काफी कम संख्या में स्कूल पहुंचे लेकिन विद्यालय स्तर पर शिक्षकों में बच्चों का तिलक कर स्वागत करते हुए खेल गतिविधियों से जोड़कर विद्यालय उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। यहां बता दें कि पूर्व निर्धारित रूप से बेसिक शिक्षा के स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून को खोले गए थे। गर्मी अधिक होने के कारण शासन द्वारा फिर से 24 जून तक का अवकाश बच्चों के लिए घोषित कर दिया गया था। भले ही 22 जून से शिक्षकों को पहुंचना भी शुरू हो गया लेकिन गुरुवार से बच्चों के लिए स्कूल खुल गए। ग्रामीण क्षेत्र में फिर भी स्कूल खोलने पर बच्चों की संख्या दिखी लेकिन नगर क्षेत्र के स्कूलों में काफी कम संख्या में बच्चे पहुंचे। स्कूल खुलते ही बच्चों की उपस्थिति को लेकर शिक्षक भी अभिभावकों के साथ संपर्क कर बच्चों को भेजना सुनिश्चित करने के प्रयासों में लग गये है। उधर गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले दिन पहुंची बच्चों को फिर से तिलक लगाकर शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए प्रोत्साहित किया। पहले दिन बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए पढ़ाई के माहौल में शामिल करने का प्रयास किया गया। उधर विद्यालय का संचालन फिर से दोपहर 2 बजे तक किए जाने की स्थिति में भीषण गर्मी के मध्य बच्चों के लिए परेशानी बनी हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षकों को समय से विद्यालयों का संचालन करने के साथ बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील वितरित करते हुए स्वच्छता परध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टर - लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.