27 को जलेसर,28 को मारहरा में मनेगी भामाशाह जयंती
एटा - दानवीर शिरोमणि भामाशाह की 479 वीं जयंती इस वर्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा विभिन्न दिवसों में मनाई जाएगी। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा प्रांतीय सचिव हरीश वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि इस वर्ष देश के महान दानवीर शिरोमणि पूज्यनीय भामाशाह जी की भव्य जयंती 27 जून को शाम 4 बजे जलेसर में,28 जून शाम 7 बजे मारहरा तथा 29 जून सोमवार को शाम 5 बजे वृद्धा आश्रम कासगंज रोड एटा पर मनाई जाएगी। जलेसर नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं महामंत्री अंकुश गुप्ता ने बताया कि जलेसर कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता,बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। पदाधिकारी ने संगठन के जिला कार्यालय पर पदाधिकारी को आमंत्रण पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रमुख सलाहकार गणेश वार्ष्णेय, अवधेश गुप्ता एड,प्रमोद गुप्ता पम्मू,विशाल गोयल,जलेसर कार्यकारिणी के रॉबिन बंसल,पंकज गुप्ता,गौरव गुप्ता,चेतन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता गांधी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.