बेसमेंट में संचालित मिली अवैध लाइब्रेरी,किया सील

एटा - लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में लगी आग के बाद सक्रिय हुआ जिला प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम नहीं लगता तीसरे दिन भी मुख्यालय की अलग-अलग क्षेत्र में संचालित कोचिंग तथा डिजिटल लाइब्रेरी पर छापेमारी करते हुए वहां निर्धारित मानकों के अलावा विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान पीपल अड्डा पर अवैध तरीके से बिना पंजीकरण भूतल पर संचालित लाइब्रेरी को टीम ने सील कर दिया। इसके अलावा कई स्थानों पर पंजीकरण से अधिक विद्यार्थियों की स्थिति मिली जिसे लेकर संचालकों को नोटिस दिए गए। 

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत,मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में गुरुवार को टीम ने कार्यवाही की शुरुआत शृंगार नगर से की। यहां गुरुकुल क्लासेस का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हुआ की कोचिंग का संचालन पूर्व में भूतल पर किया जाता था जो अब बंद कर दिया गया है। सामान्य स्थान पर कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। संचालक को सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए गए। निधौली रोड पर अचीवर्स लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया तो लाइब्रेरी बंद थी। बुलाने पर पहुंचे संचालक द्वारा लाइब्रेरी का निरीक्षण कराया गया तो वहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। लाइब्रेरी का पंजीकरण 49 छात्र का था जिसे संख्या के अनुरूप करने के निर्देश दिए। जीटी रोड स्थित चिड़ियाघर पर संचालित द गोल एजुकेशन लाइब्रेरी भूतल पर संचालित पाई गई तथा यहां पंजीकरण से अधिक विद्यार्थी मौजूद मिले। मौके पर ही संचालक को नोटिस जारी करते हुए लाइब्रेरी का अवकाश कराकर बंद कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक में अन्य सुरक्षित स्थान पर लाइब्रेरी का संचालन करने के निर्देश दिए। 

इसी क्रम में पीपल अड्डा पहुंची टीम ने हिमालय लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी का संचालन भूतल पर किया जा रहा था, यह लाइब्रेरी बिना पंजीकरण के ही संचालित किए जाने की स्थिति मिली। ऐसी स्थिति में लाइब्रेरी पर मौजूद मिले छात्र-छात्राओं का अवकाश करते हुए लाइब्रेरी को सील कर दिए गए तथा संचालक को नोटिस दिया गया कि बिना पंजीकरण तथा स्थान परिवर्तित किया लाइब्रेरी का संचालन नहीं किया जाएगा। 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कोई भी कोचिंग सेंटर तथा लाइब्रेरी का संचालन पंजीकरण और निर्धारित मानकों की पूर्ति के बिना संभव नहीं होगा। जिले में अवैध रूप से कोई भी संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी। भविष्य में अवैध रूप से संचालन पर जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंतिम चेतावनी दी है कि कोचिंग संस्थान,लाइब्रेरी,नृत्य,संगीत,कंप्यूटर सेंटर का बिना पंजीकरण संचालन पूरी तरह से अवैध है। मुख्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जिले में कार्यवाही जारी रहेगी।

रिपोर्टर - लखन यादव 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.