नवोदित खिलाड़ियों में भरा जोश,साझा किए अनुभव
एटा - जिला फुटबाल संघ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित किया जा रहे ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी नवोदय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी,भविष्य में फुटबॉल के क्षेत्र में सफलताओं को लेकर अनुभव साझा किये। यहां बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी जिला फुटबाल संघ द्वारा जीआईसी मैदान पर विद्यार्थी और युवाओं में फुटबॉल के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए19 मई से 25 जून तक समर कैंप का आयोजन किया। इस दौरान 90 नवोदय खिलाड़ियों के अलावा पूर्व खिलाड़ियों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर खिलाड़ियों को पूर्व खिलाड़ियों ने भी टिप्स दिए। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव रहे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहबर्धन करते हुए कहा कि समर कैंप के दौरान प्रशिक्षण में फुटबॉल की जो बारीकियां सीखी है उन्हें मैदान में दिखाएं तथा फुटबॉल में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन करें। आगे भी खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से अवसर दिलाए जाएंगे। उन्होंने फुटबॉल संघ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही जिले को और भी अच्छे खिलाड़ी मिलने के साथ प्रयास सफल होंगे। नवागत जिलाक्रीड़ा अधिकारी का जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया। सचिव राजीव यादव ने भविष्य में खेलो के क्षेत्र में अच्छे परिणाम की उम्मीद व्यक्त की गई। उन्होंने बताया कि विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ है लेकिन दैनिक प्रशिक्षण जारी रहेगा जिसमें खिलाड़ी कभी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। मुख्य अतिथि ने स्वयं खिलाड़ियों को फुटबॉल के टिप्स देने के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर संरक्षक संजीव यादव एआरएम,सचिव राजीव यादव,अनूप द्विवेदी,मनीष दुबे,सुशील यादव शैलू, शिव कुमार द्विवेदी,विशांत कुलश्रेष्ठ,प्रभात ललित नॉक्स, सत्येंद्र कश्यप,रविनेश पाल,सेवाराम,मनोज कोच,राकेश पहलवान सहित काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।
फुटबाल संघ के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे स्वर्गीय कोच सत्येंद्र सिंह स्मृति ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में नवोदित खिलाड़ी उत्साहित है। अंतिम चरण में पहुंचे प्रशिक्षण शिविर को लेकर जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारी तथा प्रशिक्षकों ने उनके प्रदर्शन को देखा तथा सुधार के लिए जरूरी टिप्स दिए। 21 मई को शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में 70 से अधिक नवोदित खिलाड़ी फुटबॉल के गुर सीख रहे हैं।
शिविर में सोमवार को फुटबॉल संघ के सचिव राजीव यादव,उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम कोच अनूप दुबे,संरक्षक व पूर्व खिलाड़ी संजीव कुमार एआरएम द्वारा उपस्थित बालक एवं बालिकाओं को 20 दिन में प्राप्त प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें अपनी लगन एवं मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को प्रेरित किया। बालक खिलाड़ियों को बालिकाओं के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते समय उनसे सही तालमेल करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अपने साथी खिलाड़ियों को किसी भी दुर्घटना से बचाव हेतु भी निर्देश दिए गए। इस दौरान उत्साहित नवोदित खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन भी किया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी विशांत कुलश्रेष्ठ,प्रभात ललित नोक्स,राजीव वर्मा,मनीष दुबे,शिवकुमार द्विवेदी,फुटबॉल कोच मनोज कुमार,संतोष सिंह,सेवाराम,आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.