संगठित होने पर ही वैश्य को मिलेगी राजनीतिक भागीदारी: सुमन्त
जलेसर : वैश्य समाज सरकार को सर्वाधिक राजस्व देता है। लेकिन सरकार से उसे वांछित सुविधा नहीं मिलतीं। देश में 18 फीसद से ज्यादा संख्या बल होने के बाद भी विधानसभा तथा संसद में हमारे जनप्रतिनिधियों की संख्या नगण्य हैं। इसके पीछे हमारी निष्क्रियता है। वैश्य समाज को सशक्त बनाने के लिए हमें संगठित होने की आवश्यकता है। यह बात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने शनिवार को नगर के श्री जी स्कूल में आयोजित भामाशाह जयंती तथा मेधावी सम्मान समारोह के अवसर पर कहीं।
उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों की जयंती समारोह के आयोजन से हमारी नई पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी मिलती है साथ ही ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने को नींव डालते हैं। प्रदेश सचिव हरीश वार्ष्णेय ने कहा कि भामाशाह ने विदेशी आक्रांताओं से लड़ने के लिए अपना सब कुछ दान देकर राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया उनके बलिदान को देश कभी भूल नहीं पाएगा उन्होंने कहा कि भुला नही सकता। छात्र-छात्राओं को सम्मान देने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। चेयरमैन जलेसर गौरी देवी वर्मा चैयरमैन जैथरा विवेक गुप्ता ने भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दानवीर भामाशाह के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालकर लोगों को उनके जीवन के बारे में बताया। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता तथा नगर चैयरमैन रॉबिन बंसल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता,वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू, विनय बंसल कृष्ण गोपाल गुप्ता भोला शंकर वार्ष्णेय, राजा वार्ष्णेय,पंकज गुप्ता, नवीन गुप्ता,नितिन गोयल, कैलाश चंद्र गुप्ता, डॉ बृजमोहन गुप्ता,मनोज वार्ष्णेय,पुष्पा देवी वार्ष्णेय,आनंद स्वरूप,ललित मोहन वार्ष्णेय,सुधारानी गुप्ता, शशि राठी,विवेक जैन,कन्हैया गुप्ता,अर्पित बंसल,निर्मल गुप्ता,संतोष भोगी सहित अनेक वैश्य बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.