उर्वरक विक्रेताओं के यहां हुई जांच

एटा - खरीफ की फसलों की बुवाई के साथ ही उर्वरक की किसानों को पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर तथा उपनिदेशक कृषि द्वारा थोक तथा फुटकर विक्रेताओं के यहां आकस्मिक रूप से स्टॉक की जांच पड़ताल की गई। अधिकारियों ने संजीव ट्रेडर्स अमापुर रोड,एटा फर्टिलाइजर्स कासगंज रोड,जैन ट्रेडर्स फर्टिलाइजर्स कासगंज रोड एटा के खाद गोदाम पर मौजूद उर्वरक के स्टॉक का सत्यापन किया। उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह तथा उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार ने इस दौरान उर्वरकों की जनपद में उपलब्धता की स्थिति हकीकत जानते हुए विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह गोदाम में उपलब्ध उर्वरकों को निजी विक्रेताओं के बिक्री प्रतिष्ठानों पर आवश्यकता अनुसार प्रक्रिया के अनुसार पहुंचाने की कार्रवाई करें।ताकि जनपद में उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता किसानों के लिए सुनिश्चित हो सके। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। ओवर रेटिंग या कालाबाजारी की शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.