स्थापना दिवस पर दोहराया शिक्षित समाज का संकल्प

एटा : बीपीएस पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रबंध तंत्र तथा शिक्षकों में बेहतर शिक्षा और शिक्षित समाज के संकल्प को दोहराया वहीं युवाओं के उज्जवल भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके ही जनपद में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना था। चुनौतियों और संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और समाज के विश्वास के बल पर विद्यालय जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत को अपनाने का संदेश देते हुए कहा ईमानदारी,अनुशासन,परिश्रम और अच्छे संस्कार ही जीवन में सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। ब्रजेश ने मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।  प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की बात कही।
फार्मेसी के निदेशक डॉ.सत्येन्द्र,डॉ.अंकुर ने शैक्षिक विस्तार की जानकारी दी।अब बीबीए एवं बीसीए जैसे नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए गए हैं। डॉ.अमन ने चिकित्सा शिक्षा में भी योगदान को बताया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षकों और बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.