कड़ी निगरानी में शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा

एटा - गुरुवार को कड़ी निगरानी में मुख्यालय स्थित सात परीक्षा केंद्र पर शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर पहले से ही हर स्तर पर की गई तैयारी के मध्य अभ्यार्थियों सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा दी। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे वहीं संदिग्ध परीक्षार्थियों पर भी नियुक्त मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों की नजर रही। दो पाली में हुई जूनियर स्तर की परीक्षा के दौरान शान द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने भी व्यवस्थाओं की पड़ताल करने के साथ परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता पर नजर रखी।
यहां बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन दिन तक चलेगी। इसी क्रम में परीक्षा के पहले ही दिन सभी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहली पाली के लिए सात बजे से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शांति नगर, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज एटा केंद्र पर आधा घंटे बाद ही अभ्यर्थियों की कतार लगना शुरू हो गई। जहां मुख्य द्वार पर सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र देखकर अंदर आने की अनुमति दी जा रही थी वहीं उन्हें बायोमेट्रिक परीक्षण के द्वारा ही परीक्षा कक्षा में पहुंचाया गया। सर्विलांस टीम द्वारा वास्तविक अभ्यर्थियों का परीक्षण करते हुए आवेदन के दौरान ई केवाईसी न कर पाने वाले अभ्यार्थियों की इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। परीक्षा के निर्धारित समय 9:30 बजे से 45 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। इसी के साथ पूरी सुरक्षा और मानक अपनाते हुए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्र तथा ओमर खोले गए। सभी परीक्षा कक्ष में 1 घंटे पहले से ही सीसीटीवी कैमरे संचालित हो गए तथा कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। जूनियर स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा के मध्य सभी केंद्र पर सुबह से ही भीड़ का नजारा रहा। परीक्षा शुरू होते ही केंद्र पर नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट तथा अधिकारियों की निगरानी हर स्तर पर तेज हो गई।

परीक्षा को लेकर शासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शिरीष चंद्र वर्मा रिटायर्ड आईएएस ने सभी परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक पहलू का निरीक्षण तथा परीक्षा व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप होने को लेकर पड़ताल की। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल नोडल अधिकारी के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी गतिशील रहते हुए परीक्षा की स्थिति पर नजर बनाए रही। इस मध्य कड़ी चौकसी रही। इसी तरह द्वितीय पाली में भी दोपहर 2:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई और 5 बजे समापन हुआ। परीक्षा समाप्ति के बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उत्तर पुस्तिकाएं सील कराते हुए सुरक्षित कोषागार पहुंचाई गई। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में निष्पक्षता एवं पवित्रता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

प्रथम पाली में 358, दूसरी में अनुपस्थित रहे 322 

शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में कुल 2880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2522 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2558 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह प्रथम पाली में..... प्रतिशत तथा दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति.... प्रतिशत रही। 

मध्यम स्तर का रहा प्रश्न पत्र 

टीईटी के पहले दिन जूनियर स्तर के प्रश्न पत्र को परीक्षार्थियों ने मध्यम स्तर का बताया। उनके अनुसार बाल विकास तथा शिक्षण गतिविधि सहित हिंदी और पर्यावरण के प्रश्न आसान थे लेकिन गणित तथा अंग्रेजी में कुछ उलझन जरूर रही। 

परीक्षार्थियों के सहयोग में रहा प्रशासन 

परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने हर स्तर पर सहयोगात्मक रूप दिखाया। बस स्टैंड तथा सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने केंद्र तक पहुंचने में मदद की वही। गर्मी को देखते हुए भी छाया तथा पीने के पानी की भी व्यवस्थाएं की गई थी। रोडवेज,स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग की भी भूमिका रही।

पहली बार 55 वर्ष तक के दिखे परीक्षार्थी 
 

शिक्षक पात्रता परीक्षा में पहली बार 55 साल तक के सेवारत शिक्षक शिक्षिकाएं परीक्षा के लिए कतार में नजर आए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद परीक्षा देने के लिए विवश सिविल शिक्षकों की संख्या 30 से 35 प्रतिशत तक थी। महिला सेवारत शिक्षकों की संख्या काफी थी। इस दौरान उनकी टेट परीक्षा को लेकर टीस भी दिखी।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.