बिना विद्युत संयोजन तैयार कर दिया हजारों का बिल

एटा -  विद्युत विभाग अपने कारनामों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहता है, कुछ ऐसा ही मामला एटा नगर के किदवई नगर निवासी के साथ सामने आया है। हुआ यह कि वर्ष 2014 में अकरम खान ने अपने आवास पर घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए औपचारिकता पूरी करने के बाद निर्धारित शुल्क भी जमा किया, जिसकी विभाग द्वारा रसीद प्रदान की गई है। इसके बाद विभाग द्वारा न तो कनेक्शन लगाया गया, न मीटर लगा और न ही किसी तरह की कोई लाइन खिंचवाई गई। कई बार इस संबंध में बात करने के बाद भी जब विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं लगाया गया तब आवेदक निराश होकर बैठ गया। गत वर्ष जब अकरम खान को अपने आवास कर एक कनेक्शन की आवश्यकता हुई तो उन्होंने नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन किया,मगर विभाग द्वारा ये बताकर आवेदन निरस्त कर दिया कि उनके नाम पर एक कनेक्शन है जो 50000 से अधिक बकाया बिल के चलते काट दिया गया है, जब तक बकाया बिल जमा नहीं होगा तब तक नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा,तब अकरम खान द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि 2014 में जिस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, वही बिना कनेक्श,बिना मीटर के विभाग ने लंबा चौड़ा बिल बना दिया। इस संबंध में उन्होंने शिकायती पत्र मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव ऊर्जा के अलावा जिलाधिकारी एटा और विद्युत विभाग के अधिकारियों को भेजा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले का अगर समाधान नहीं होता तो  मामले को न्यायालय के जाया जाएगा।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.