नगला खना में 5 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला, सिंचाई के लिए किसान परेशान

एटा - अवागढ़ विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के ग्राम नगला खना में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसानों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश सचिव प्रशान्त यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत 13 जुलाई को विद्युत विभाग में दर्ज करा दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक विभागीय अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशान्त यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही 63 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो भारतीय किसान यूनियन (भानू) किसानों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.