जलेसर में बिना पंजीकरण संचालित मिली 8 डिजिटल लाइब्रेरी
एटा - माध्यमिक शिक्षा विभाग की टीम ने रविवार अवकाश के बावजूद भी जलेसर क्षेत्र में कोचिंग तथा डिजिटल लाइब्रेरी संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने छापा मार कार्रवाई के दौरान आठ डिजिटल लाइब्रेरी बिना पंजीकरण के संचालित होना पाया,वही चार अन्य लाइब्रेरी पर अन्य खामियां मिली। सभी लाइब्रेरी को बंद कराया गया। बिना पंजीकरण संचालित लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी कर बिना पंजीकरण के संचालन न किए जाने की चेतावनी दी। रविवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव तथा पटेल प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने तहसील जलेसर क्षेत्र में अभियान चलाया। जलेसर क्षेत्र में गुरुकुल लाइब्रेरी,लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित की जा रही थी। अचीवर्स लाइब्रेरी का भी संचालन अवैध रूप से बेसमेंट में होना पाया गया। बाईके लाइब्रेरी भी बेसमेंट में संचालित थी। इसके अलावा दा इन फेवर लाइब्रेरी,कुमार लाइब्रेरी, सक्सेस लाइब्रेरी,अध्ययन लाइब्रेरी का संचालन बिना पंजीकरण ही किया जा रहा था। टीम द्वारा तत्काल सभी लाइब्रेरी का संचालन बंद कर दिया गया। इसी क्रम में ए टू जेड कंप्यूटर एंड लाइब्रेरी पंजीकरण के बावजूद फायर एनओसी के संचालित किए जाने पर बंद करा दिया गया। बालाजी लाइब्रेरी पर मानक पूरे थे लेकिन पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष काफी अधिक विद्यार्थी मिलने पर नोटिस दिया गया। राधे राधे लाइब्रेरी में भी पंजीकरण से अधिक छात्र मिले। वसंत लाइब्रेरी यादव नगर जलेसर में मानकों का पालन न करते हुए लाइब्रेरी संचालित होने पर तत्काल बंद कराया गया। इसी के साथ कोतवाली प्रभारी को संबंधित सभी लाइब्रेरी की सूची देते हुए भविष्य में बिना पंजीकरण और मानक पूर्ण हुए संचालित न होने देने में सहयोग को पत्र दिया गया। यहां बता दें कि जलेसर में पहली बार अभियान चलाई जाने के बाद कोचिंग तथा डिजिटल लाइब्रेरी संचालकों में दिनभर खलबली मची रही।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.