यादव समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बढ़ाया उत्साह
एटा - भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यादव मेला कमेटी के तत्वावधान में जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में मेधावी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जनपद एटा के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नीट, एमबीबीएस, संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल), उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (यूपी एसआई) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, बीएससी एवं अन्य शैक्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद कैलाश बाबू, विधान परिषद सदस्य आशीष यादव, शिक्षाविद रामनिवास यादव, गुमान सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, डॉ. राजेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, संजीव यादव (एआरएम), यादव मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख सिकंदराराऊ देवेंद्र सिंह यादव उर्फ बंटी चौधरी, महासचिव अशोक यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव, डॉ. त्रिमल सिंह यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और युवाओं की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन किसान नेता सुरेंद्र शास्त्री ने किया। अंत में यादव मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव उर्फ बंटी चौधरी एवं सभी पदाधिकारियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.