भाकियू भानु ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एटा :  अवागढ़  में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विकासखंड अधिकारी  पी.एस. आनंद को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार, ग्राम पंचायत नूह खास में विकास कार्यों में तेजी, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र गरीबों तक पहुंचाने, कल्याणकारी योजनाओं के लिए पारदर्शी शिविर आयोजित कराने, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा एवं गोवंश संरक्षण, तथा सड़क और जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण की मांग की गई। जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, गुलशन ठाकुर, दिनेश तोमर, शिवम बघेल, संजय बघेल, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, रिजवान राजू सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.