4 दिन से डैमेज 25 केवीए का ट्रांसफार्मर,भाकियू भानू ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

एटा - भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव प्रशांत यादव ने बताया कि अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला सीर में पिछले चार दिनों से 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर डैमेज पड़ा है। इसके कारण गांव के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समय पर बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, इसके बावजूद विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने में अनावश्यक देरी की जा रही है। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। प्रशांत यादव ने उपखंड अधिकार एवं अवर अभियंता से मांग की है कि 24 घंटे के भीतर डैमेज ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानू ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.