एसडीएम की सख्ती के बाद राजस्व टीम ने सरकारी चकरोड को कब्जा मुक्त कराया
एटा - जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंजलपुर में सरकारी चकरोड को प्रशासन ने दबंगों से कब्जा मुक्त करा दिया। एसडीएम पीयूष रावत के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने मंगलवार को नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 251 की पैमाइश कराई और अतिक्रमण हटाते हुए बुलडोजर से चकरोड को पुनः बहाल कराया। बताया जाता है, कि ग्राम कुंजलपुर निवासी ओमवीर सिंह ने सरकारी चकरोड से अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार प्रशासन को शिकायती पत्र दिए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी तथा मुख्यमंत्री जनता दरबार,लखनऊ तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी। इसके बावजूद लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में इस मामले को सी न्यूज़ भारत ने प्रमुखता से प्रसारित किया,जिसके बाद एसडीएम पीयूष रावत ने संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम गठित की और पुलिस बल के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम ने सरकारी चकरोड की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाया तथा बुलडोजर से मिट्टी डलवाकर मार्ग को बहाल कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन की जमकर प्रशंसा की एसडीएम पीयूष रावत ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और चकरोड पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भूमाफियाओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस मौके पर नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन,क्षेत्रीय लेखपाल अमित जायसवाल,लेखपाल सुरेश चौधरी,लेखपाल भुवनेश शर्मा,लेखपाल दीपक कुमार तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा 4 घंटे चली कार्रवाई के बाद राजस्व टीम तहसील वापस लौटी
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.