डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

एटा - जिलाधिकारी अरविंद सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों के संचालन, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से संचालित रखने, बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। डीएम और एसएसपी ने कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर -  ममता सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.