जीईएम पोर्टल से ही करें शासकीय खरीद, पारदर्शिता पर डीएम का जोर

एटा - जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग शासन के प्रावधानों के अनुरूप सरकारी खरीद-फरोख्त केवल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल के माध्यम से ही करें। डीएम ने कहा कि जीईएम पोर्टल से शासकीय खरीद में पारदर्शिता,दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है। इससे खरीद प्रक्रिया अधिक सरल,प्रतिस्पर्धी और समयबद्ध बनती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग नियमानुसार जीईएम पोर्टल का शत-प्रतिशत उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की खरीद में शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों को जीईएम पोर्टल के प्रभावी संचालन और शासकीय खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

रिपोर्टर - ममता सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.