ब्राह्मण समाज महासभा की नई कार्यकारिणी का सम्मान, समाज उत्थान पर दिया जोर
जलेसर - ब्राह्मण समाज महासभा तहसील जलेसर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में मंगलवार शाम एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश सचिव हरीश वार्ष्णेय के आवास पर हुआ,जिसमें नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए हरीश वार्ष्णेय ने कहा कि समाज की प्रतिनिधि संस्था होने के नाते कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को सामाजिक उत्थान,संगठन की मजबूती और रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष डॉ.अजय उपाध्याय, महामंत्री निशांत पाठक (एडीजीसी),कोषाध्यक्ष रामकुमार गौतम,उपाध्यक्ष अजयमोहन शर्मा, कमलेश सारस्वत,अरविंद शर्मा 'राजा',शिवकुमार पचौरी,संतोष चतुर्वेदी,धर्मेंद्र पाठक 'बॉबी',उपमंत्री प्रमोद उपाध्याय, लेखा निरीक्षक सुनीत मोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवेंद्र शर्मा,सुरजीत शर्मा, संगठन मंत्री राहुल मिश्रा,रतन गौतम और भरत भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश पचौरी एडवोकेट,राजवीर गौतम,अखिलेश उपाध्याय,डॉ.रामबाबू उपाध्याय,धर्मेंद्र तिवारी,डॉ.श्यामबिहारी तिवारी, अरुण गिरि, हरिबाबू शर्मा,आयुष पचौरी,दुष्यंत तिवारी और आशीष पंडित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.