कावड़ियों के लिए अवागढ़ नगर व क्षेत्र में दर्जनों भंडारे आयोजित

एटा - कावड़ियों के लिए अवागढ़ नगर व क्षेत्र में दर्जनों भंडारे आयोजित अवागढ़l नगर व क्षेत्र में रविवार को कावड़ियों के लिए जगह-जगह  भंडारे आयोजित किए गए l नगर के एटा रोड पर चेयरमेंन महेश पाल सिंह द्वारा पूरी सब्जी दाल चावल का भंडारा आयोजित किया गयाl कैंप में कावड़ियों को कुर्सी मेज पर बिठाकर भंडारे खिलाने की व्यवस्था की गईl कार्यक्रम में चेयरमेंन महेश पाल सिंह नवीन दीक्षित मेघराज सिंह संतोष पाल सिंह कुंजीव ठाकुर गौरव सक्सेना दीपक पंडित आदि मौजूद रहेl टूंडला रोड पर भी युवाओं द्वारा पूरी सब्जी के भंडारी का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में धर्मेंद्र गुप्ता मोहित गुप्ता सोनू जैन सौरव  वार्ष्णेय रजत जैन आदि कावड़ियों की सेवा में लग रहेl सिकरारी चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हीरेश यादव एवं जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह यादव द्वारा सावन के प्रत्येक रविवार को  विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है तीसरे रविवार को भी विशाल भंडारा आयोजित किया गयाl कार्यक्रम में अनुराग यादव, अंकित यादव, साधु यादव, बकुल गोयल, दिनेश यादव, आदि लोगों उपस्थित रहेl

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.