बालमुकुंद ग्लोबल अकैडमी में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

अवागढ़ - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी संस्थाओं, स्कूल, बैंक आदि पर ध्वजा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया वहीं स्कूलों में देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एपीएस पर संजीव सजल वार्ष्णेय, सीपीएस पर इं. अनुराग यादव, सिटी कान्वेंट स्कूल पर नितिन राज कुमार तिवारी, बाल मुकुंद ग्लोबल अकैडमी  पर प्रवेश अग्रवाल, एसआरजी डिग्री कॉलेज पर हीरेश यादव, सीएचसी पर प्रभारी डॉ राहुल यादव, मंडी समिति पर सचिव विकास यादव, ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार, वासु अग्रवाल, हैप्पी यादव, मदन चौहान, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.