जलेसर से ही चुनावी तैयारी कर रहे रणजीत सुमन, फिरोजाबाद सदर से टिकट की चर्चाओं को बताया अफवाह
एटा - जलेसर सोशल मीडिया और मीडिया में इन दिनों समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बेटे एवं पूर्व विधायक रणजीत सुमन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि रणजीत सुमन को आगामी विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद सदर सीट से सपा का टिकट दिया जा सकता है। हालांकि,इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक या पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
इसी बीच सी न्यूज़ भारत ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की पड़ताल की। सी न्यूज़ भारत संवाददाता लखन यादव ने सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और रणजीत सुमन के करीबियों से बातचीत कर स्थिति जानने का प्रयास किया। बातचीत में रणजीत सुमन के बेहद करीबी एक सपा कार्यकर्ता ने बताया कि फिरोजाबाद सदर सीट से टिकट मिलने की खबरें पूरी तरह मनगढ़ंत और अफवाह हैं। उनके अनुसार रणजीत सुमन जलेसर विधानसभा क्षेत्र में ही लगातार अपनी राजनीतिक गतिविधियां और आगामी चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। कार्यकर्ता का दावा है कि रणजीत सुमन 2027 का विधानसभा चुनाव जलेसर विधानसभा सीट से ही लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में फिरोजाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को उन्होंने निराधार बताया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही चर्चाओं के बीच सी न्यूज़ भारत की पड़ताल में फिलहाल यही सामने आया है कि रणजीत सुमन की जलेसर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी तैयारी जारी है। हालांकि, अंतिम रूप से टिकट और सीट को लेकर फैसला समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.