सेवा संकल्प अभियान शुरू स्कूलों में जले आशीर्वाद के दीए
एटा - जिले के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ हो गया। निर्धारित गतिविधियों के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, महाविद्यालय सहित शिक्षा की मंदिरों में सामूहिक रूप से आशीर्वाद का दीपक जलाकर विकसित भारत का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इसी मानसा के अनुरूप अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सेवा दिवस मनाते हुए शिक्षा की मंदिरों में शिक्षक और विद्यार्थियों ने आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम शाम 7 बजे आयोजित किया।
विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और बालिकाओं ने दी प्रचलित करते हुए विकसित भारत बनाने में स्वयं के योगदान को लेकर संकल्प लिए। दीपक प्रज्वलित कर परिसर को जगमग किया। इस दौरान दीपिका राजपूत प्रभारी वार्डन, रजनी ,निधि यादव,कल्पना भारद्वाज केयर टेकर,छात्रा नेहा,ममता,कोमल, उन्नति,पवित्रा,मोहिनी,निशा,काजल, अक्षरा,हर्षिता,सोनम, रीनू, टॉनिका,संजना, प्रिया,अनुराधा,रिशु,भावना,बेबी, वंशिका आदि बालिकाएं मौजूद थी।
जनता महाविद्यालय परसों में सेवा संकल्प के अन्तर्गत दीप प्रज्ज्वलन आयोजन किया गया। प्राचार्य डा नरेंद्र सिंह ने बताया इस अभियान का मूल भाव केन्द्र सरकार के गत 12 वषों एवं राज्य सरकार के 9.5 वषों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनो को जन जन तक पहुंचाना हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अंकित यादव, आयोजक लेफ्टिनेंट डॉ नरेंद्र सिंह, पीके पचौरी, धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र, संजीव कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
इसी क्रम में शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल ऑन में प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह की मौजूदगी में गांव के लोगों और विद्यार्थियों ने दीपक जलाए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पलिया, कंपोजिट स्कूल पिदौरा सहित सभी विकासखंड के परिषदीय स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केदो पर दीप प्रज्वलित किए गए।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.