जलेसर में सेवा दिवस पर 24 लोगों ने किया रक्तदान एसडीएम पीयूष रावत ने भी दान किया रक्त
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को जलेसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 24 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में उपजिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत ने भी रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।सेवा दिवस के तहत सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों, ओपीडी में आए मरीजों, गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और अन्य लाभार्थियों को फल वितरित किए गए। इसके बाद सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। एसडीएम पीयूष रावत ने स्वयं रक्तदान कर लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उनके साथ उनके गण और स्टाफ के सदस्यों ने भी रक्तदान में सहभागिता की। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि आवश्यकता के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ दीप प्रज्वलन सेवा दिवस के तहत शाम सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरौली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माहनमई में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ आमजन ने भी सहभागिता की कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। अधिकारियों ने पात्र लोगों से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्यकर्मियों ने किया सहयोग कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर के अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने की। आयोजन में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गौरव शर्मा, संजय सिंह, फार्मासिस्ट प्रवेंद्र, उदयवीर, बीरेंद्र, योगेश, रामबाबू और दिनेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया। रक्तदान शिविर के आयोजन और समन्वय में नागेंद्र प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवा दिवस के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों की आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी कराई। रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से अस्पतालों में जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में सहायता मिलती है। सेवा दिवस के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्देश्य आमजन तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना है। लोगों को समय पर जांच, उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। जलेसर की पालिक अध्यक्ष गोरी वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष, मोहन सिंह हैप्पी, बीजेपी नेता चंद्रपाल वाल्मीकि, आदि मौजूद रक्त दान किया।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.